फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Parcel display to open the gate

पार्सल गेट खोलने के लिए प्रदर्शन

Mon, 26 Dec 2016 01:44 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 26 Dec 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Parcel display to open the gate
प्रदर्शन करते लोग
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पार्सल गेट के रास्ते को बंद करने के विरोध में रविवार को ग्रीन आटो रिक्शा आनर्स सोसायटी के बैनर तले आटो रिक्शा चालकों ने धरने की शुरुआत की। चेतावनी दी कि जब तक गेट को चौबीस घंटे के लिए नहीं खोला जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। पहले दिन आटो चालकों ने रेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

आटो चालकों का कहना है कि एक जनवरी 1997 से स्टेशन के पार्सल गेट बस स्टैंड वाले रास्ते पर आटो स्टैंड के रूप में मंजूूरी मिली है। मुख्य गेट के सामने गलत ढंग से आटो रिक्शा, विक्रम स्टैंड संचालित हो रहा है। पिछले नौ माह से पार्सल गेट को बंद कर दिया गया। सुबह आठ से शाम चार बजे तक पार्सल लाने ले जाने के लिए गेट खोला जा रहा है। इसके बाद बंद कर दिया जा रहा है। इससे इधर से यात्रियों का आवागमन बंद हो गया है। अधिकृत स्टैंड पर करीब सौ आटो चालक हैं। इससे सौ घरों की रोजी रोटी चलती है लेकिन गेट बंद होने से भुखमरी की स्थिति आ गई है। कई बार इसकी लिखित शिकायत रेल प्रशासन से की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। धरना प्रदर्शन कर रहे चालकों ने पार्सल गेट को चौबीस घंटे खोलने, रेल प्रशासन द्वारा निशुल्क् स्टैंड पर पार्किंग वसूली बंद करने, स्वच्छता और रेल यात्रियों की सुविधा के लिए मूत्रालय का निर्माण, स्टैंड परिसर में पेयजल, बिजली आपूर्ति करने की मांग की। धरने में रविन्द्र नाथ जायसवाल, प्रकाश तिवारी, राजकुमार गुप्ता, दिलीप कुमार झा, हृदयनारायन सिंह, दुर्गा प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद गिरी, रामविलास गुप्ता, गोपाल राय, शेरू खान, अकरम अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed