फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panic in the flood-prone villages

बाढ़ की आशंका से ग्रामीणों में दहशत

Sun, 31 Jul 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 31 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Panic in the flood-prone villages
दुलहीपुर में गंगा कटान का दृश्य। - फोटो : chandauli
पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश के बाद भी गंगा का जलस्तर स्थित बना हुआ है। बावजूद इसके पिछले वर्षों में बाढ़ की विभीषिका झेल चुके तटवर्ती इलाके के ग्रामीण बाढ़ और गंगा कटान को लेकर चिंतित हैं। जिले के चहनियां, दुलहीपुर, पड़ाव व धानापुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान बाढ़ और गंगा कटान की आशंका से भयभीत हैं। जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि बाढ़ पर प्रशासन अपनी पैनी नजर रखे हुए है। बाढ़ से निपटने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं। बाढ़ नियंत्रण चौकियों को एलर्ट कर दिया गया है। आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए पेट्रोलियम, राशन और आनाज सहित जरूरी वस्तुओं की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन


धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के इलाके में हुई भीषण बारिश से तटीय इलाके के लोगों में बाढ़ को लेकर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। क्षेत्रीय ग्रामीणों के अनुसार गंगा में जलस्तर वृद्धि के साथ ही कटान का क्रम भी  शुरू हो गया है। प्रसहटा,  गद्दोचक, सैफपुर, हिंगुतरगढ़, बुद्धपुर, नौघरा, नरौली, अमादपुर सहित दर्जनों गांवों  में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है व कटान तेजी से हो रहा है। बावजूद इसके  अभी प्रशासनिक तैयारियों के नाम पर कुछ नहीं दिख रहा है। न तो गांव में  अलर्ट जारी किया गया है और न ही बाढ़ के मद्देनजर संवेदनशील गांवों की सूची  तैयार की गई है।
विज्ञापन


 दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोग अभी से घर छोड़कर पड़ाव-भूपौली मार्ग पर सड़क के किनारे अस्थाई व्यवस्था करने लगे हैं। कुंडा खुर्द गांव के मल्लाह बस्ती का संपर्क मार्ग कटान की भेंट चढ़ गया है जबकि डीह बाबा का मंदिर मात्र कटान क्षेत्र से मात्र पांच फीट दूर रह गया है। इसी प्रकार बहादुरपुर, कुंडा कला, मवईं कला, सहजौर, भिसौड़ी आदि गांवों के लोग भी अभी से सुरक्षित आशियाना तलाशने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed