फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panchsheel flag waved on the hill

पहाड़ी पर लहराया गया पंचशील ध्वज

Tue, 23 Feb 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 23 Feb 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Panchsheel flag waved on the hill
विंध्य पर्वत श्रृंखला की कचरिया पहाड़ी पर आयोजित समारोह में सोमवार को
विज्ञापन
श्रीलंका से आए बौद्ध भिक्षुओं ने पूजन अर्चन किया। इस दौरान पंचशील ध्वज फहराया गया।

इससे समूचा पहाड़ी इलाका बुद्धं शरणं गच्छामि के मंत्र से गूंज उठा। इस मौके पर बौद्ध भिक्षुओं ने आज के समय में बौद्ध विचारों के प्रसार की आवश्यकता जताई।


 श्रीलंका के धम्मगुरु डॉ.पी शिबली एवं धम्मगुरु बुद्ध ज्योति के साथ अनेक बौद्ध भिक्षु दोपहर बाद कचरिया पहाड़ी पर उकेरे गए भगवान बुद्ध के शैल चित्र के समीप पहुंचे और बौद्ध रीति रिवाज से पूजन अर्चन किया।

 इस दौरान डॉ. पी शिबली ने कहा कि भगवान बुद्ध शांति के पुजारी थे। हिंसा को रोकने के लिए उन्होंने जीवों पर दया करो का संदेश मानव समाज को दिया। करुणा और मैत्री का संदेश देकर उन्होंने मानव समाज को नेक राह पर चलने की भी प्रेरण दी। धम्म गुरु बुद्ध ज्योति ने कहा कि आज समाज पूरी तरह से दूषित हो गया है।

ऐसे में भगवान बुद्ध के संदेशों को अपनाने की महती जरूरत है। किसान विकास मंच चंदौली के अध्यक्ष जयराम सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध ने नरसंहार, हत्या जैसी कुरीतियों को रोकने के लिए जो संदेश मानव समाज को दिया है। वृक्षबंधु परशुराम सिंह ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन सर्वसमाज के लिए समर्पित था।

इस दौरान उन्होंने पीपल का पौधा लगाया। इस क्रम में उन्होंने कचरिया पहाड़ी के समीप आम का पौधा भारी मात्रा में लगाने की भी घोषणा की। मेधांकर जी ने कचरिया पहाड़ी पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के लिए पांच फीट की प्रतिमा देने की घोषणा की। गायक श्यामनारायण यादव, लोकगीत रमाशंकर यादव ने गीत सुनाकर माहौल भक्तिमय बना दिया।


मूसाखांड के पूर्व ग्राम प्रधान शंभू यादव ने बच्चों को पढ़ाई लिखाई करने के लिए कापियां वितरित कीं। इस अवसर पर न्यूजीलैंड से आए क्यूनट्रेस, धम्मपुत्र भनगोई, डा.बुद्ध प्रताप मौर्य, शकुंतला मौर्य, नारायन, कमलेश यादव, भगमानी देवी, कृष्णावती देवी, जयराम मौर्य, डा. महेंद्र कुमार, घनश्याम कवि, लालजी प्रसाद, वासुदेव, नंदलाल, दशरथ, हरि प्रसाद, रामअधार मौर्य आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed