फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Panchayat continued to run in the police station premises till two o'clock in the night, BJP got furious many times

रात दो बजे तक थाना परिसर में चलती रही पंचायत, कई बार उग्र हुए भाजपाई

Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Panchayat continued to run in the police station premises till two o'clock in the night, BJP got furious many times
पीडीडीयू नगर। सैयदराजा थाने में जमीन संबंधी विवाद की पैरवी करने गए भाजपा नेता की पिटाई के मामले ने ऐसा तूल पकड़ा की रात दो बजे तक पंचायत हुई। इस दौरान गई बार भाजपाई नाराज हुए। एक वर्दीधारी के कंधे पर हाथ लगाने और पुुलिस कर्मियों से गाली गलौज करने का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसको लेकर भी चर्चा हो रही है। पुलिस और भाजपा के लोगों ने अपने अपने लोगों को समझाया। इससे स्थिति काबू में रही।
विज्ञापन

भाजपा नेता विशाल मद्धेशिया मंगलवार की देर शाम थाने में जमीन संबंधी विवाद की पैरवी में गए थे। किसी बात को लेकर विवाद होने पर एसआई सहित चार पुलिस कर्मियों पर विशाल की पिटाई का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उन्हें घायलवास्था में कोतवाली के बाहर छोड़ दिया। नेता ने इसकी सूचना जिलाध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारियों को दी। इसके बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और थाने पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही सीओ सदर अनिल राय मौके पर पहुंचे। इस समय तक माहौल गर्म हो चुका था। बातचीत के दौरान पीडीडीयू नगर के एक युवा नेता ने एक पुलिस कर्मी के कंधे पर हाथ रख कर अपशब्द कहे। वहीं एक कमरे में बातचीत के दौरान पीडीडीयू नगर के एक नेता ने पुलिस कर्मियों को अपशब्द कहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रात दो बजे आरोपी पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने और लाइन हाजिर करने के बाद भाजपाई शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed