फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Pamphlet assigned for the diagnosis of floodwater drainage and irrigation problems

Chandauli News: बाढ़ के पानी की निकासी और सिंचाई की समस्याओं के निदान के लिए सौंपा पत्रक

Mon, 25 May 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Pamphlet assigned for the diagnosis of floodwater drainage and irrigation problems
पानी निकासी और सिंचाई समस्याओं से बचाव के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह को ज्ञापन 
इलिया। बाढ़ के पानी की निकासी, सिंचाई और आवागमन की समस्याओं के लिए किसान विकास मंच के सदस्यों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह को रविवार को पत्रक सौंपा। उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख नहरों और ड्रेनों के सुधार की मांग करते हुए कहा कि समस्याओं के समाधान में लापरवाही से खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मंच के संगठन मंत्री रामअवध सिंह ने खिलची ड्रेन में बनाई गई अराजी चकिया, घोड़सारी व खिलची मौजा की पुठ्ठियों को गेट चैनल युक्त कराने की मांग की। वहीं, परमंदापुर के पश्चिम खखड़ा-परमंदापुर क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए मजबूत रेगुलेटर निर्माण की आवश्यकता बताई। किसानों ने बेन-धरौली नहर में सिंचाई और बाढ़ निकासी के कुलावों की संख्या बढ़ाने व उनकी विधिवत सेटिंग कराने की मांग भी की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि बटौवा, खिलची, परमंदापुर और खखड़ा क्षेत्र में सिंचाई व जल निकासी दोनों व्यवस्था बाधित नहीं होनी चाहिए। बेन-धरौली नहर मार्ग के चौड़ीकरण की मांग करते हुए कहा कि इससे खेती-बाड़ी और आवागमन में सुविधा होगी। हड़ौरा रेगुलेटर पुल के नए निर्माण की मांग करते हुए किसानों ने कहा कि पुल बनने से करईल समेत दूरदराज क्षेत्रों के लोगों का आवागमन आसान होगा व सिंचाई और जल निकासी व्यवस्था भी सुचारू हो सकेगी। खखड़ा ड्रेन पर स्थित रोहाखी रेगुलेटर के जीर्णोद्धार की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। किसानों का कहना है कि इसके खराब होने से बरियारपुर, खिलची, खखड़ा, रोहाखी और बटौवा क्षेत्रों में हर वर्ष बाढ़ और सिंचाई की समस्या बनी रहती है। धरौली क्षेत्र में बेन-धरौली नहर पर मोटे ह्यूम पाइप लगाने की मांग करते हुए किसानों ने कहा कि इससे बाढ़ और सिंचाई की समस्या का स्थाई समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान छत्रबली सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय विकास और किसानों की सुविधाओं के लिए पूरी तत्परता से कार्य करेंगे। पत्रक सौंपने वालों में विजय शंकर सिंह, दीनबंधु सिंह, बनारसी सिंह, कुलदीप सिंह, संजीव कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed