फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paid tribute to the jawans

शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी

Sat, 22 Oct 2016 01:35 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sat, 22 Oct 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to the jawans
शहीद को पुष्पगुच्छ अर्पित करने जाते मेजर अमरेंद्र सिंह।
लद्दाख के हाट स्प्रिंग में 21 अक्तूबर 1952 को चीनी आक्रमणकारियों द्वारा सीआरपीएफ की टूकड़ी पर हमला कर हत्या किए जाने की याद में शुक्रवार को जिले में शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

नगर के पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज में शहीद दिवस पर कालेज के छात्र व लांस नायक रामगति राय के शहीद होने पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रतिवर्ष 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया जाता है। बताया कि कालेज के छात्र रामगति राम वर्ष 2000 में भारत बंग्लादेश बार्डर पर बोलतला कस्बे में इच्छामति नदी में गश्ती के दौरान नाव डूबने से मौत हो गई। सभा में विद्यालय सभी अध्यापक मौजूद रहे। पड़ाव संवाददाता के अनुसार 148 वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, साहुपुरी में परंपरागत तरीके से ‘‘पुलिस स्मरण दिवस’’ मनाया गया। कमांडेंट वेदप्रकाश त्रिपाठी ने केन्द्रीय पुलिस संगठनो तथा राज्यों की पुलिस के शहीद अधिकारियों एवं जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उपकमांडेंट धीरज कुमार सिंह, चिकित्साधिकारी राकेश कुमार शर्मा,सूबेदार मेजर नवकेतन झा, उपनिरीक्षक सुशील कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के डूमरी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नक्सली हमले के शहीद जवान दिलीप चौहान की दूसरी पुण्य तिथि मनाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान थाने के एसआई उदय प्रताप यादव, प्रधान प्रेमनाथ सिंह मौर्य, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक प्रजापति आदि रहे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed