फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paid tribute to police personnel who made the ultimate sacrifice in the line of duty

Chandauli News: कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को किया नमन

Thu, 22 Oct 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Paid tribute to police personnel who made the ultimate sacrifice in the line of duty
पीडीडीयू नगर। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सहित जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को नमन किया। इस दौरान उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को याद करते हुए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

एसपी आकाश पटेल ने कहा कि शहीद जवानों का त्याग पुलिसकर्मियों को निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखना और जरूरतमंदों को न्याय दिलाने में सहयोग करना पुलिस का प्रमुख दायित्व है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन सतीश चंद्र शुक्ला, क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ. चारू द्विवेदी, सीओ सदर नामेंद्र कुमार, सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह, सीओ सकलडीहा कृष्ण मुरारी शर्मा, सीओ कार्यालय संजय राय, सीओ चकिया अजीत सिंह चौहान और प्रतिसार निरीक्षक वेदमणि मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



देशभर में 154 पुलिसकर्मियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान
जारी आंकड़ों के अनुसार, एक सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान 154 पुलिसकर्मियों ने प्राण न्योछावर किए। इनमें उत्तर प्रदेश के छह जवान शामिल हैं। इनमें उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव, उपनिरीक्षक सत्यभान सिंह, आरक्षी अशोक कुमार, आरक्षी प्रदीप कुमार, फायर सर्विस चालक तीर्थपाल सिंह और फायरमैन रोहित कुमार यादव शामिल हैं।



हॉट स्प्रिंग्स की घटना से जुड़ा है इतिहास
पुलिस स्मृति दिवस का इतिहास 21 अक्टूबर 1959 की घटना से जुड़ा है। उस दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में चीनी सैनिकों से मुकाबला करते हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दस जवान शहीद हो गए थे। उन्हीं की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed