{"_id":"61af353526db5a356214c96c","slug":"paddy-was-not-being-bought-at-purchasing-center-young-man-cried-sdm-suspended-center-in-charge-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा था धान, युवक ने रोते हुए एसडीएम को बताई कहानी, केंद्र प्रभारी को निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: क्रय केंद्र पर नहीं खरीदा जा रहा था धान, युवक ने रोते हुए एसडीएम को बताई कहानी, केंद्र प्रभारी को निलंबित
Tue, 07 Dec 2021 03:49 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 07 Dec 2021 03:49 PM IST
विज्ञापन
केंद्र के बाहर रखा हुआ धान।
- फोटो : अमर उजाला
चंदौली जिले के चकिया विकासखंड के सैदूपुर के धान क्रय केंद्र उर्सी पर कई दिनों से धान नहीं खरीदा जा रहा है। धान बेचने के लिए आए एक युवक ने फोन कर एसडीएम प्रेमप्रकाश मीणा से इसकी शिकायत की। युवक ने रोते हुए कहा कि साहब मैं कई दिनों से परेशान हूं, मेरा धान नहीं खरीदा जा रहा।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर एसडीएम पहुंच गए तो देखा कि क्रय केंद्र में ताला बंद है। उन्होंने तुरंत केंद्र प्रभारी को निलंबित करने का आदेश दिया और तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करवाई। नए केंद्र प्रभारी को बुलाया गया, जिससे टोकन एवं धान क्रय संबंधी समस्याओं का अविलंब निस्तारण हो सके।
विज्ञापन
एसडीएम ने भरोसा दिया कि सबका धान खरीदा जाएगा। युवक ने रोते हुए कहा कि साहब मेरा गांव तीस किमी है। मैंने टोकन लिया है, उसके बावजूद कई दिनों से दौड़ रहा हूं लेकिन मेरा धान नहीं खरीदा जा रहा है। मेरे पिता घर पर अकेले हैं, मेरी 9 दिसंबर से परीक्षा है, समझ नहीं आ रहा कि कैसे दूंगा। एसडीएम ने तत्काल धान खरीदने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन