{"_id":"61ce0758044fd1148543fdcc","slug":"paddy-purchase-stalled-at-purchasing-center-farmers-blocked-the-highway-chandauli-news-vns6307702106","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्र पर पूरे दिन ठप रही धान की खरीद, किसानों ने हाइवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्र पर पूरे दिन ठप रही धान की खरीद, किसानों ने हाइवे किया जाम
विज्ञापन
चंदौली। डिप्टी आरएमओ अनूप कुमार श्रीवास्तव के साथ किसानों की ओर से दुर्व्यवहार को लेकर केंद्र प्रभारियों ने चंदौली समेत वाराणसी मंडल के चारों जिलों में बृहस्पतिवार को खरीद ठप कर दिया। क्रय केंद्रों को बंद देख नाराज किसानों ने मुख्यालय स्थित नवीन कृषि मंडी के सामने एनएच के दोनों लेन को जाम करके धरने पर बैठ गए। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हाइवे पर किसानों का तीन घंटे तक कब्जा रहा। बाद में एसडीएम अविनाश कुमार और सीओ अनिल राय ने किसी प्रकार किसानों समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। बृहस्पतिवार को पूरे दिन धान की खरीद ठप होने से लगभग 10 मिट्रीक टन धान की खरीद प्रभावित हुई।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप श्रीवास्तव के साथ किसानों ने धान खरीद को लेकर बुधवार को सैयदराजा और नवीन मंडी में बहस किया था। इसको लेकर खरीद एजेंसी व केंद्र प्रभारी लामबंद हो गए और बृहस्पतिवार को पूरे मंडल में धान खरीद ठप कर दी। 30 तारीख का ऑनलाइन टोकन निकालने वाले किसान मंडी समिति में अपना धान बेचने पहुंचे तो खरीद ठप होने की सूचना से भड़क गए। दर्जनों की संख्या में किसानों ने मंडी के सामने नेशनल हाईवे पर जाम कर दिया। इस दौरान शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि बेवजह किसानों को परेशान किया जा रहा है। ताकि मजबूरन उन्हें अपनी उपज बिचौलियों को बेचनी पड़े। सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज कुमार सिंह डब्लू भी किसानों के समर्थन में वहां मौजूद रहे। करीब तीन घंटे के बाद सदर एसडीएम अविनाश कुमार और सदर सीओ अनिल कुमार राय मौके पर पहुंचे। अफसरों ने उच्चाधिकारियों से बात करके उन्हें आश्वस्त किया कि मंडी के अंदर रखे गए धान को खरीदने के बाद ही अन्य टोकन वाले किसानों को मंडी में इंट्री दी जाएगी। इसके बाद किसान संतुष्ट होकर जाम को समाप्त कर दिया है।
चंदौली। पूर्व सांसद रामकिशुन ने जिला प्रशासन की ओर से किसानों के साथ हो रहे भेदभाव पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बार बार टोकन प्रक्रिया में बदलाव किए जाने से किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जिला प्रशासन किसानों के धान खरीद के प्रति गंभीर नहीं है। इससे साफ जाहिर होता है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर जिला प्रशासन किसानों की धान खरीद नहीं करना चाहता है। किसानों को खाद के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।