फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   paddy procurement dispute in chandauli Farmers and department face to face farmers jammed national highway

चंदौली: धान खरीद को लेकर किसान और विभाग आमने-सामने, किसानों ने किया एनएच जाम

Thu, 30 Dec 2021 02:59 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 30 Dec 2021 02:59 PM IST
सार

चंदौली में धान खरीद को लेकर घमासान मचा है। गुरुवार को जिले के तमाम क्रय केंद्र प्रभारियों ने खरीद प्रक्रिया को ठप कर दिया। इस खबर के बाद आक्रोशित किसानों ने नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। 
 

विज्ञापन
paddy procurement dispute in chandauli Farmers and department face to face farmers jammed national highway
किसानों ने किया एनएच जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के चंदौली जिले में धान खरीद को लेकर किसान और विभाग आमने-सामने आ गए हैं। गुरुवार को खरीद प्रक्रिया ठप रहने से नाराज  किसानों ने गुरुवार को नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। सड़क पर बैठकर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल क्रेय केंद्र शुरू कराने की मांग की। हाईवे जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने आक्रोशित किसानों को समझाने का किया लेकिन बात नहीं बनी। मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर के सामने जुटे किसानों ने कहा कि धान खरीद को लेकर जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। मंडी परिसर में रखा हुआ धान खरीदारी ना होने के कारण भीग गया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। मांग किया कि भीगे धान को भी जिला प्रशासन खरीदे।  अगर ऐसा नहीं हुआ तो जन आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
चंदौली जिले में गुरुवार को सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ठप रही। डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव के साथ किसानों की हुई गर्मागर्म बहस को मुद्दा बनाते हुए क्षेत्रीय विपणन अधिकारी भूपेंद्र प्रताप ने डीएम सहित अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। मांग किया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारियों में भय की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

paddy procurement dispute in chandauli Farmers and department face to face farmers jammed national highway
चंदौली में किसानों क प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों जारी सभी ऑनलाइन टोकन निरस्त होने से किसानों में जबरदस्त नाराजगी है। बुधवार को किसानों ने डिप्टी आरएमओ अनूप श्रीवास्तव का नवीन मंडी में घेराव किया था। किसानों ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी। इस पर डिप्टी आरएमओ ने किसानों से कहा था कि खरीद न होने के बारे में सरकार से पूछिए। किसानों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर किसानों को परेशान किया जा रहा है। बार-बार टोकन निकालना पड़ रहा है। इसके बाद भी उपज नहीं खरीदी जा रही है। अधिकारियों के नंबर बंद रहते हैं। काफी देर तक बहस होती रही।

जिले में सात एजेंसियों के 129 क्रय केंद्र

चंदौली जिले में धान क्रय करने के सात एजेंसियों के 129 क्रय केंद्र बनाए गए है। जहां कुल 70 हजार एमटी धान क्रय किया जा चुका है। लेकिन जिले में हर साल दो लाख एमटी से अधिक धान क्रय किया जाता है। ऐसे में मौसम की खराबी को देखते हुए किसानों में क्रय केंद्र प्रभारियों और अफसरों की कार्यशैली से जबरदस्त आक्रोश है। संभावना यह भी है कि जल्द हालात को संभाला नहीं गया तो आगामी दिनों में यह मामला काफी ज्वलंत हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed