फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Paal Lab opened in 70 council schools

Chandauli News: 70 परिषदीय विद्यालयों में खुली पाल लैब, पठन पाठन हुआ डिजिटल

Fri, 29 Dec 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Paal Lab opened in 70 council schools
चंदौली। नीति आयोग के तहत जिले के 70 परिषदीय विद्यालयों में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को आधुनिक तकनीक से शिक्षा दी जा रही। जिसके माध्यम से बच्चों का पठन पाठन डिजिटल हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग और एक निजी संस्था के संयुक्त सहयोग से प्रायोगिक तौर जिले के 70 विद्यालयों में पर्सनलाइज्ड एडाप्टिव लर्निंग (पाल) लैब सुविधा शुरू की गई है। जहां के बच्चे टैब से पढ़ाई कर रहे है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों की पढ़ाई डिजीटल बनाने के लिए पाल लैब का निर्माण जिले के 70 विद्यालयों में किया जा रहा है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पाल लैब के तहत बरहनी ब्लाक के छह, चहनिया में नौ, चकिया के चार, चंदौली के 13, धानापुर के आठ, नौगढ़ के चार, नियामताबाद के नौ, शहाबगंज के पांच और सकलडीहा के 12 विद्यालयों में लैब में टैब के माध्यम से बच्चों को हिंदी, गणित और विज्ञान पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन


पाल लैब के जिला समन्यवक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रायोगिक तौर अभी तक पाल लैब के तहत चयनित प्राथमिक और कंपोजिट विद्याल के कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को पढ़ने के लिए प्रत्येक विद्याल में 50 टैबलेट, 55 हेडफोन और आलमारी की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से कक्षा तीन से चार तक के बच्चे टैब के प्रयोग से हिंदी और गणित पढ़ते है जबकि कक्षा पांच से आठ के बच्चों को विज्ञान, गणित और हिंदी पढ़ने की सुविधा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed