फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Oxygen plant is the answer to those who raised questions on PM Cares Fund

पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाने वालों का जवाब है ऑक्सीजन प्लांट

Fri, 08 Oct 2021 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant is the answer to those who raised questions on PM Cares Fund
पीएम केयर्स फंड पर सवाल उठाने वालों के सवालों का जवाब है पूरे देश के अस्पतालों में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट, रेलवे के लोको अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से महामारी में लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा की जाएगी। ये बातें बृहस्पतिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय लोको अस्पताल परिसर में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय मंत्री और चंदौली सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहीं। बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को दिन में 11 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्धाटन कर उसे राष्ट्र को समर्पित किया। इसके साथ ही सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में भी स्थापित प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया गया। इसी कड़ी में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रख पूर्व मध्य रेल के दानापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, धनबाद के मंडल रेल अस्पतालों के साथ सोनपुर और समस्तीपुर मंडल रेल अस्पताल, सेंट्रल सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल पटना में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया गया। डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि कोरोना काल में हुई असुविधा को देखते हुए इस अस्पताल की क्षमता 60 बेड से बढ़ाकर 115 बेड की गई है। इस प्लांट के जरिए अब हर बेड पर पाइप लाइन से ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था होगी। पहले की तरह सिलेंडर लगाकर ऑक्सीजन नहीं देना होगा। यह सुविधा अब तक सिर्फ सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल में होती थी। बोले कोरोना काल में जब पीएम केयर्स फंड की स्थापना हुई तो लोगों ने सवाल उठाए थे, कि जब प्रधानमंत्री राहत कोष है तो पीएम केयर्स फंड की जरूरत क्या है? लेकिन आज इसी फंड से ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना हो रही है। इस मौके पर पीडीडीयू विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक अतुल कुमार, वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सीनियर डीओएम मोहम्मद इकबाल, भाजपा नेता छत्रबली सिंह, डॉ. केएन पांडेय, सूर्यमुनी तिवारी, हरवंश सिंह, दर्शना सिंह, अखिल पोद्दार, बावला मुखर्जी, आलोक वरुण, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, सौरभचंद्रा, भानू तिवारी, किरण शर्मा, प्रियंका तिवारी, विशाल तिवारी रहे। संचालन वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार ने किया। अतिथियों का स्वागत डीआरएम राजेश कुमार पांडेय ने किया।
विज्ञापन

पूर्वांचल में विकास के तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय भी जाम में फंस गए। डॉ. पांडेय को साढ़े दस बजे लोको अस्पताल पहुंचना था। यहां प्रधानमंत्री के वर्चुअल उद्घाटन और सभा के पहले आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण करना था। प्रधानमंत्री की सभा को सुनने के लिए टीवी लगाए गए थे। सभी समय से पहुंच गए लेकिन केंद्रीय मंत्री प्रधानमंत्री की सभा के बाद पहुंचे। यहां पहुंचने पर बताया कि रास्ते में जाम लगने की वजह से आने में देरी हुई। केंद्रीय मंत्री के जाम में फंसने को लेकर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय बाद रेलवे के किसी कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कॉलोनियों की दशा पर चिंता जताई। बोले लगातार कॉलोनियों के बदहाली की शिकायत मिल रही है। इसे ठीक कराया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने रेलवे स्टेशन के दूसरे इंट्री गेट के निर्माण में भी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने कॉलोनियों की दुर्दशा के मुद्दे पर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों से वार्ता भी की।

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने लखीमपुर की घटना के बाद सरकार की त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। कहा कि विपक्ष को इस पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान डॉ. पांडेय ने कहा कि विपक्षी दल के लोगों को अकारण राजनीतिक रोटी सेंकने की आदत हो गई है। ऐसे मुद्दे जिसका समाधान हो चुका है उसे तूल देने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। देश की जनता के हित में प्रदेश की जनता के हित में योगी आदित्यनाथ जी ने किसानों और जो भी वहां प्रभावित हुए इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से उनके परिवारों से संवाद स्थापित करके तत्परता से कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed