{"_id":"5f9b10778ebc3e75017f77e7","slug":"order-to-sue-two-heads-and-secretary-chandauli-news-vns5554030189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्रधानों और सचिव पर मुकदमा कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्रधानों और सचिव पर मुकदमा कराने का आदेश
विज्ञापन
चंदौली। नौगढ़ विकास खंड के सेमरसाधोपुर और देवरी कला गांव में प्रधानों और पंचायत सचिव की मिली भगत के चलते शौचालय निर्माण में लाखों रुपये का बंदरबांट हो गया है। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने एडीओ पंचायत नौगढ़ प्रेमचंद्र को सेमरसाधोपुर और देवरी कला के प्रधान और पंचायत सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही फर्म को किए गए भुगतान की वसूली का आदेश जारी किया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए सेमरसाधोपुर के प्रधान मुनिया देवी और पंचायत सचिव संजीव कुमार सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से जनार्दन चौहान की फर्म उपदेश कंट्रक्शन के खाते में 21.66 लाख का भुगतान किया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि फर्म के द्वारा 11.58 लाख रुपये का मैटेरियल आपूर्ति किया गया है। वहीं देवरी कला के प्रधान रामदीन और पंचायत सचिव संजीव कुमार सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से उपदेश कंट्रक्शन के खाते में 16.80 लाख का भुगतान चेक के माध्यम से किया गया है। इसमे फर्म की ओर से 7.39 लाख रुपये के सामानों की आपूर्ति की गई है। जबकि दोनों प्रधानों को लाभार्थियों के खाते में भुगतान करने का निर्देश किया गया है। लेकिन शासन की मंशा के विपरित कार्य किया गया है। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दूबे ने एडीओ पंचायत प्रेमचंद्र को निर्देश दिया है कि दोनों प्रधानों और पंचायत सचिव के खिलाफ स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया जाय। साथ ही फर्म से वसूली कराया जाय। डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि लाभार्थी के खाते में धनराशि आवंटित करने के बजाय फर्म को भुगतान करने तथा अनियमितता उजागर होने पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की सुस्ती हुई तो सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट रविकांत सिंह