Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Opposition to Vindhya Expressway proves costly; 12 farmers receive notices

Chandauli News: विंध्य एक्सप्रेस वे का विरोध पड़ा भारी, 12 किसानों को नोटिस

Wed, 04 Nov 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Opposition to Vindhya Expressway proves costly; 12 farmers receive notices
पीडीडीयू नगर। विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के विरोध में चल रहे किसानों के धरना-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई की है। उप जिला मजिस्ट्रेट की अदालत ने चंदौली थाने की रिपोर्ट के आधार पर फतेहपुर कला गांव के 12 किसानों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत नोटिस जारी किया है। सभी को तीन नवंबर को सुबह 10:30 बजे न्यायालय में उपस्थित होकर पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही एक वर्ष तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक-एक लाख रुपये के व्यक्तिगत बंधपत्र और दो जमानतदारों के साथ मुचलका देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

इस कार्रवाई के विरोध में सपा नेता और जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने वाराणसी में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्रक सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि एक नवंबर की रात पुलिस ने धरनास्थल से टेंट और दरी जब्त कर ली। इसके बाद दो नवंबर को 12 किसानों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई। उन्होंने कार्रवाई वापस लेने और किसानों पर दर्ज मुकदमे समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन

नोटिस में थानाध्यक्ष की दो नवंबर की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि किसान परियोजना का विरोध कर अन्य किसानों को धरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इससे शांति भंग होने की आशंका है। नोटिस पाने वालों में रमेश यादव, जोगेंद्र यादव, बहादुर यादव, महेंद्र यादव, छन्नू यादव, बबलू यादव, भाई लाल यादव, सरमूपत्र, रविंद्र, हीरा यादव, रामकेर और वीरेंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
-------------
28 सितंबर से जारी है किसानों का धरना
विंध्य एक्सप्रेस-वे लिंक परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 28 सितंबर से धरना चल रहा है। किसानों की मांग है कि उनकी सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई रोकी जाए। जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव ने भी प्रशासन से किसानों को राहत देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed