फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   opposed to Recruitment on merit

मेरिट पर भर्ती का विरोध

Mon, 01 Feb 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 01 Feb 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
opposed to Recruitment on merit
पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के बजाए केवल मेरिट के आधार पर कराए जाने के
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की मंशा के खिलाफ क्षेत्रीय युवाओं ने रविवार को दोपहर 11 बजे स्थानीय चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने युवाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। युवकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रदेश सरकार बगैर लिखित परीक्षा के पुलिस में भर्ती करती है तो युवा उग्र  आंदोलन भी करेंगे।
 क्षेत्र के विभिन्न गांवों से काफी संख्या में युवा रविवार को दोपहर 11 बजे के करीब चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर खड़े होकर प्रदेश सरकार मुर्दाबाद, प्रदेश सरकार अपना फैसला वापस लो, आदि के नारे लगाने लगे।

अचानक युवाओं के पहुंच कर नारेबाजी से सड़क पर वाहनों का आवागमन रुक गया और जाम की स्थिति हो गई। इस दौरान युवाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का प्रावधान खत्म करने जा रही है।

 इससे नकल के सहारे अच्छी मेरिट लाने वाले ही सफल हो पाएंगे। यही नहीं इस बहाने धन की वसूली भी खूब होगी।
सरकार के इस फैसले से मार्क शीट में किसी कारणवश कम अंक लाने वाले प्रतिभाशाली युवा पुलिस की नौकरी से वंचित हो जाएंगे।

युवाओं को प्रदेश सरकार का यह फैसला नामंजूर है। युवाओं ने मांग की कि पहले की तरह प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के आधार पर कराए।

 चेतावनी दी कि ऐसा नहीं किया गया तो युवा उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इधर सूचना पर जलीलपुर चौकी इंचार्ज राणा यादव मौके पर पहुंचे और युवाओं को समझाया।
 बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed