{"_id":"6973e158fe2e6d7a630816cf","slug":"opponents-were-defeated-nine-wrestlers-won-the-prize-chandauli-news-c-189-1-chl1013-142962-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: विरोधियों को चटाई धूल, नाै पहलवानों ने जीते इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: विरोधियों को चटाई धूल, नाै पहलवानों ने जीते इनाम
विज्ञापन
कमालपुर। अहिकौरा गांव में शुक्रवार को विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा और ताकत का दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन कर तालियां टटोरीं। नौ पहलवानों ने विरोधियों को पटखनी देकर इनाम जीते।
कुश्ती मुकाबलों में शुभम बेलवानी ने सत्यम दिया को, अजीत बसगांवा ने उपेंद्र देवकली को, प्रिंस अहिकौरा ने मोनू खोनपुर को, इंद्रजीत अहिकौरा ने विशाल बेलवानी को पटखनी दी। इसी तरह सूरज अहिकौरा ने उपेंद्र देवकली को, निखिल खोनपुर ने चंदन बेलवानी को, नितिन बेलवानी ने जयकुमार अहिकौरा को, राजकुमार जुड़ा हरधन ने शुभम बेलवानी को तथा अमित बेलवानी ने सत्यम दिया को पटखनी देकर जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रभान मौर्य ने कहा कि कुश्ती पारंपरिक खेल है, जिसे पहलवानों ने अपने परिश्रम से नई पहचान दिलाई है।