फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Operation of overload vehicles is jammed

ओवरलोड वाहनों के संचालन से लग रहा जाम

Fri, 04 Dec 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Operation of overload vehicles is jammed
सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर लगी ट्रकों की कतार। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। ओवरलोड वाहनों के संचालन से आए दिन लगने वाला जाम राहगीरों के लिए नासूर बन गया है। जाम की समस्या के कारण राहगीरों के साथ कस्बावासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। आरोप है कि अलीनगर से लेकर बलुआ तक इन ओवरलोड ट्रकों से भारी भरकम वसूली होती है। लगभग एक सप्ताह पूर्व वसूली का वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। सड़क के एक लेन पर वाहनों को खड़ा करा दिए जाने से आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। सपा नेता रविन्द्र प्रताप सिंह, केशव राजभर, सेचन सिंह यादव आदि ने जिला प्रशासन से जाम की समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। सीओ भुवनेश चिकारा ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है। लापरवाही पाए जाने पर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed