फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Operation of illegal bus stand in front of picket

पुलिस के पिकेट के सामने हो रहा अवैध बस स्टैंड का संचालन

Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Operation of illegal bus stand in front of picket
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया तिराहा स्थित वातानुकूलित पुलिस पिकेट के सामने धड़ल्ले से अवैध बस और ऑटो स्टैंड का संचालन हो रहा है। जिससे आए दिन तिराहा पर जाम की स्थिति बनी रहती है। यह जाम जीटीआर ब्रिज और चकिया रोड से लेकर हाइवे तक को प्रभावित करता है।
विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया तिराहा पीडीडीयू नगर के लिए काफी महत्वपूर्ण है। नेशनल हाइवे और चंदौली से पीडीडीयू नगर आने वाले वाहनों के लिए यह प्रवेश द्वार जैसा है। तिराहे पर आधुनिक और वातानुकूलित पुलिस पिकेट बनाया गया है। जहां हमेशा चार से पांच पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। इसके बावजूद पिकेट के सामने ही तिराहे पर आधी सड़क को घेरकर अवैध बसों और ऑटो का खुलेआम संचालन हो रहा है। यहां पूरे दिन सड़क पर दर्जनों ऑटो और बसें खड़ी रहती हैं। पुलिस अधिकारी भी लगातार आते-जाते रहते हैं पर सभी जान कर अनजान बने हुए हैं। स्थानीय दुकानदार बबलू ने बताया कि तिराहे पर पिकेट से सटे सड़क पर खड़े बस और ऑटो से हमेशा जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed