फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only pits on the Sakaldiha-Chahania route

सकलडीहा-चहनिया मार्ग पर बने गड्ढों से आए दिन हो रही दुर्घटना

Sun, 02 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Only pits on the Sakaldiha-Chahania route
सकलडीहा के चतुर्भुजपुर में हुआ जलभराव। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। क्षेत्र स्थित सकलडीहा से चहनिया जाने वाला मार्ग इन दिनों ओवरलोड वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह जगह सड़क गड्ढे बन गए हैं। इस कारण आए दिन भारी वाहनों के गड्ढों में फंस जाने से जाम की स्थिति बन जाती है। लोगों की शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन

शासन के सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिए जाने के बाद भी अलीनगर-सकलडीहा वाया सैदपुर मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे दिख रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन बंद नहीं होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क चलने लायक नही रह गई है। जगह-जगह बने गड्ढों में आए दिन भारी वाहनों के गड्ढ़े में फंस जाने से जाम की स्थिति हो जाती है। यही नही कई वाहन चालक गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। सड़क पर बाइक व सायकिल से तो दूर, पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी मौन है। कस्बा के बाबूजान, दिलीप गुप्ता, कृष्णा सेठ सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क मरम्मत कराने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियो को शीघ्र पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed