फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Only 59 out of 686 applicants got loan

686 आवेदनकर्ताओं में सिर्फ 59 को मिल पाया ऋण

Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Only 59 out of 686 applicants got loan
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में शहरी क्षेत्र के ठेला, खोमचा या फिर पटरी व्यवसायियों को फिर से कार्य शुरू कराए जाने के लिए बनाई गई पीएम स्वनिधि योजना बैंक प्रबंधन की आनाकानी से दम तोड़ रही है। अब तक 686 आवेदनकर्ताओं में से सिर्फ 59 लोगों का ही योजना के तहत ऋण स्वीकृत हो पाया है। इस योजना के तहत पटरी दस हजार रुपये का ऋण दिया जाना है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में लॉकडाउन के चलते ठेला, खोमचा व पटरी पर व्यवसाय करने वालों की पूंजी टूट चुकी है। ऐसे में लोग में ऋण देकर व्यवसाय को पटरी पर लाने के लिए जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से शहरी क्षेत्र में खोमचा, ठेला व पटरी व्यवसायियों को पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत आसान ऋण योजना चलाई जा रही है। इसके लिए 10 हजार के ऋण की व्यवस्था की गई। इस योजना के तहत कुल लक्ष्य 4463 के सापेक्ष 2668 लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें से 686 लोगों ने आनलाइन आवेदन भी किया है। लेकिन बैंकों की जटिल प्रक्रिया व लोन देने में आनाकानी के कारण अब तक सिर्फ 59 आवेदनकर्ताओं को ही पीएम स्वनिधि योजना के ऋण स्वीकृत हो सका है। इस बारे में परियोजना अधिकारी संजय मौर्य ने बताया कि डूडा की ओर से प्रक्रिया पूरी कर बैंकों को अवगत कराया जा रहा है। कहा कि आवेदनकर्ताओं को ऋण मिलने में हो रही देरी के लिए एलडीएम के वार्ता की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed