फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One thousand will go to the account of migrants

प्रवासियों के खाते में जाएंगे एक-एक हजार रुपये

Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
One thousand will go to the account of migrants
चंदौली। महानगरों से नौकरी और रोजगार गंवाकर घर लौटे प्रवासियों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। जिला प्रशासन ने अभी तक 6300 से अधिक प्रवासियों को चिह्नित किया है। इसके खातों में राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

महानगरों से पलायन कर लाखों कामगार गांवों में अपने घर तो पहुंच गए लेकिन रोजगार के अभाव में रोजी-रोटी चलाना कठिन हो रहा है। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक जिले में भी 10 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। कुछ कामगारों को मनरेगा के जरिए गांवों में काम मिल गया है। लेकिन शहरों में निजी कंपनियों के दफ्तरों में काम करने वाले काफी संख्या में प्रवासी मनरेगा में मिट्टी फेंकने का काम करने से इनकार कर रहे हैं। ऐसे में उनके समक्ष जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। हालांकि सरकार ने कामगारों को स्थानीय स्तर पर ही उनकी दक्षता के अनुरूप रोजगार दिलाने की योजना बनाई है। लेकिन इसमें अभी समय लगेगा। ऐसे में त्वरित सहायता के तौर पर इनके खाते में एक हजार रुपये सरकार भेजेगी। शासन के फरमान के बाद जिला प्रशासन प्रवासियों की सूची तैयार करने में जुट गया है। कर्मचारी तहसीलवार प्रवासियों का डाटा इकट्ठा कर रहे हैं। नाम, पता के साथ आधार व बैंक खाता संख्या भी नोट किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में लौटे प्रवासियों को एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ऐसे लोगों को चिन्हित करके उनके बैंक खाता, आधार सहित अन्य प्रमाण जमा कराए जा रहे है। अभी तक 6378 प्रवासियों को चिन्हित किया गया है। शासन से निर्देश मिलने के बाद उनके खाते में धनराशि भेज दिया जाएगा। संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed