फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One thousand hectares of crops were submerged in two districts

Chandauli News: गड़ई नदी के पाटे जाने से दो जिलों में एक हजार हेक्टेयर फसल डूबी

Sat, 30 Aug 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
One thousand hectares of crops were submerged in two districts
नियामताबाद क्षेत्र में गरई नदी का पानी बढ़ने से जलमग्न फसल। संवाद
नियामताबाद। अधिकारियों की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। नियामताबाद क्षेत्र के पांडेयपुर से सिरसी तक लगभग डेढ़ किलोमीटर तक गड़ई नदी का आधा हिस्सा पीडब्ल्यूडी के कर्मियों ने सड़क चौड़ीकरण के दौरान पाट दिया।
विज्ञापन

इससे जल निकासी अवरुद्ध हो गई है। चंदौली और मिर्जापुर जिले के 12 से अधिक गांवों में एक हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर धान की फसल डूब गई है।
नदी के पाटे जाने से नियामताबाद, बुधवार, शिवनाथपुर, चंदाइत , पचोखर, कम्हरिया समेत 12 से अधिक गांवों में करीब एक हजार हेक्टेयर खराब हो गई। प्रभावित किसानों का कहना है कि जलनिकासी न होन से पानी खेत में भर गया।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया है। स्थानीय किसान अरुण सिंह, जनार्दन सिंह, मंगल सिंह ने जिलाधिकारी से गड़ई नदी के पाटे गये हिस्से की तत्काल खोदाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed