{"_id":"658f1a4f2399b5cd24082439","slug":"one-person-died-chandauli-news-c-189-1-svns1012-8098-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चले लाठी डंडे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चले लाठी डंडे, एक की मौत
विज्ञापन
धानापुर (चंदौली)। थानाक्षेत्र के जगदीशपुर (हिंगुतरगढ़) गांव में शुक्रवार की शाम चार बजे जमीन के बंटवारे के दौरान सगे भाइयों मे लाठी डंडे चले। मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से एक भाई की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
गांव निवासी राजेंद्र राजभर (60) और सगे भाई राममूरत राजभर के बीच जमीन का बंटवारा बहुत पहले हो चुका है। नहर के पास दो बीघे जमीन का उपयोग दोनों भाई करते थे। इसी पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों भाइयों ने पंचायत बुलाई थी। शाम चार बजे पंचायत के बाद भूमि के बंटवारा के लिए जमीन की नापी शुरू हुई। इस बीच एक बार फिर बात बिगड़ गई। दोनों में विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों ने लाठी डंडे निकाल लिए और एक दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। महिलाओं ने बीच बचाव किया। इस बीच मारपीट में राजेंद्र राजभर बेसुध होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि दो भाइयों के बीच मारपीट हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत कैसे हुई।