{"_id":"5f99c1cd8ebc3e9be9186b67","slug":"one-more-corona-infected-killed-four-newly-infected-chandauli-news-vns555225648","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और कोरोना संक्रमित की मौत, चार हुए नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक और कोरोना संक्रमित की मौत, चार हुए नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम हो रही है। हालांकि मृतकों की संख्या की बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है। बुुुधवार को कोरोना से एक और संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर 45 हो गई। चौबीस घंटों में 18 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं जबकि चार नए मरीज मिले हैं। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की है।
बुधवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में दो महिला और दो पुरुष संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानीय हैं और लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक भूमि संरक्षण विभाग कर्मी और 2 गृहणी हैं। संक्रमित जिले के धानापुर, नियामताबाद, चंदौली और शहाबगंज के रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में बुुधवार को कोरोना की जांच के लिए कुल 479 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं आज 18 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3765 हो गई। इसमें एक्टिव केस की संख्या 118 है जबकि 3602 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक कुल 45 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।