{"_id":"6aa459d635af78666f0418c4","slug":"one-lakh-devotees-attended-the-birthplace-of-aghoracharya-chandauli-news-c-189-1-svns1010-154458-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: अघोराचार्य की जन्मस्थली पर एक लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: अघोराचार्य की जन्मस्थली पर एक लाख भक्तों ने लगाई हाजिरी
विज्ञापन
टांडाकला के सोनबरसा स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम जी का जन्मोत्सव मनाते लोग। संवाद
चहनिया। अघोरेश्वर बाबा कीनाराम की जन्मस्थली रामगढ़ में जन्मोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को आस्थावानों का रेला उमड़ पड़ा। भोर से ही मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
दिन भर दर्शन-पूजन, महाप्रसाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार एक लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई।
सुबह कार्यक्रम की शुरुआत आरती और रामायण पाठ से हुई। मुन्ना पांडेय, दीपक यादव, मधुसूदन मिश्र और महानंद तिवारी की मंडली ने रामायण पाठ किया। इसके बाद मां खंडवारी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं के अलावा सुरेश सरगम, सीमा यादव, निवास केसरी, रिंकी सिंह, कुंवर मिलन प्रताप सिंह और विक्की तिवारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
शाम को आयोजित संगोष्ठी में विकास सिंह, देवव्रत चौबे, डॉ. सूबेदार सिंह और अशोक पांडेय ने बाबा कीनाराम के जीवन दर्शन और अघोर परंपरा पर विचार रखे। इस मौके पर केंद्र व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह, अरुण सिंह, धनंजय सिंह, लल्ला सिंह, इंद्रेश कुमार, रूबी सिंह, धनंजय सिंह उर्फ धन जी, कुलदीप वर्मा, मिथिलेश सिंह, संतोष पटेल आदि रहे। केंद्र व्यवस्थापक मेजर अशोक सिंह ने बताया कि बाबा के जन्मोत्सव के दूसरे दिन एक लाख से ज्यादा भक्तों ने दर्शन-पूजन किया।