फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One killed, one injured in direct collision of tempo and pickup

टेंपो व पिकअप की सीधी टक्कर एक की मौत, एक घायल

Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 07:18 PM IST
विज्ञापन
One killed, one injured in direct collision of tempo and pickup
चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के फत्ते -प्रतापपुर में बृहस्पतिवार की रात पिकअप और ऑटो की सीधी टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिहार के चैनपुर थाना अंतर्गत दुलारा गांव के निवासी राकेश कुमार के रूप में हुई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचित करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। चन्दौली-शहाबगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात दो बजे मिर्च लदी पिकअप और ऑटो की टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जबकि पिकअप भी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ऑटो सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें राकेश कुमार गोंड (36) सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया जबकि एक अन्य घायल रोहित 30 वर्ष को राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच मौके से गुजर रही पिकअप ने सड़क किनारे पड़े राकेश कुमार गोंड को देखा। जिसने पुलिस पिकेट पर सूचना दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलवस्था में जिला अस्पताल ले आई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोबाइल के जरिये पुलिस ने इसकी पहचान की और बिहार चैनपुर उसके गांव के परिजनों को सूचित कर दिया। जानकारी होने के बाद परिजन शुक्रवार कि सुबह जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक सदर अनिल पांडेय ने बताया कि बीती रात ऑटो-पिकअप के टक्कर की सूचना मिली है। जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य के इलाज जारी है। मृतक बिहार के चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलारा गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed