फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One killed by lightning, woman injured

बिजली गिरने से एक की मौत, महिला घायल

Fri, 26 Jun 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
One killed by lightning, woman injured
इलिया/शहाबगंज। जिले में शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान बिजली गिरने से विभिन्न स्थानों पर दो लोग झुलस गए। जिसमें इलिया क्षेत्र के मालदह गांव निवासी छोटू (47) की मौत हो गई। वहीं शहाबगंज क्षेत्र के कनेरा गांव निवासिनी रामरती (50) का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दोपहर के बाद अचानक से मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बिजली गिरने से इलिया थाना क्षेत्र के मालदह गांव निवासी छोटू (47) बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में घर वालों ने उसे इलाज के लिए चकिया स्थित जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। छोटू जीवकोपार्जन के लिए भेड़ पालन का कार्य करता था। परिवार में उसकी पत्नी पार्वती देवी के अलावा पुत्रियों है। सभी के भरण पोषण की जिम्मेदारी छोटू पर ही थी। घटना के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हालल है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ शहाबगंज थाना क्षेत्र के कनेरा गांव शुक्रवार को दिन में लगभग तीन बजे बिजली गिरने से रामरती (50) झुलस गई। आनन-फानन में परिवार वालों ने उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed