फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One hour of rain brought down the temperature by two degrees.

Chandauli News: एक घंटे की बारिश से दो डिग्री तापमान लुढ़का

Thu, 06 Aug 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
One hour of rain brought down the temperature by two degrees.
इलिया में बारिश के दौरान हुआ जलभराव। संवाद
पीडीडीयू नगर। जिले में बुधवार को दोपहर 12 से एक बजे तक जोरदार बारिश हुई। हालांकि कई क्षेत्रों में इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम का मिजाज बदल गया। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत महसूस की। वहीं, अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


नगर में सुबह से धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। लोग बारिश का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही बारिश शुरू हुई, लोग घरों की छतों, बरामदों और दुकानों के बाहर खड़े होकर इसका आनंद लेने लगे। बच्चों में भी बारिश को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद छात्र बारिश का आनंद लेते हुए घरों की ओर लौटते दिखे। इसके बाद लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई और उमसभरी गर्मी से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बारिश ने केवल मौसम ही नहीं बदला बल्कि किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लौटा दी। वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि यह बारिश धान सहित खरीफ फसलों के लिए संजीवनी साबित होगी। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम होगा और फसलों की बढ़वार को गति मिलेगी। उधर कंदवा क्षेत्र में लोग बारिश के लिए तरसते रह गए। कंदवा के संवाददाता ने बताया कि क्षेत्र में पूरे दिन धूप खिली रही। हालांकि शाम के पांच बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं सकलडीहा, इलिया सहित कुछ अन्य स्थानों पर भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट....

सड़कों पर जलभराव से हुई परेशानी

मात्र एक घंटे की बारिश में ही नगर की पॉश कॉलोनियों कैलाशपुरी, रविनगर, पटेल नगर सहित अन्य कॉलोनियों में सड़कों पर देर तक बरसात का पानी भरा रहा। लोगों का कहना था कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था न किए जाने के कारण हर बारिश में समस्या का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इनसेट......

धान की फसल के लिए वरदान बनी बारिश

किसानों के अनुसार, बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचेगी, जिससे धान और अन्य खरीफ फसलों को सीधा लाभ मिलेगा। लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान सिंचाई पर निर्भर हो गए थे लेकिन अब उन्हें प्राकृतिक राहत मिली है। कहा कि यदि आगामी कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहा तो धान की खेती संभल जाएगी।


कोट......

जिले में अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इससे उमस से राहत मिलने के साथ किसानों को खरीफ की फसलों के लिए अनुकूल मौसम मिलने की उम्मीद है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, राज्य कृषि व मौसम विभाग।

इलिया में बारिश के दौरान हुआ जलभराव। संवाद

इलिया में बारिश के दौरान हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed