{"_id":"b070551a0667d2e8568afd59d8d4e568","slug":"one-death-from-drinking-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से फिर एक मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीने से फिर एक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sat, 24 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली के हृदयपुर नैयापर गांव में कच्ची शराब पीकर दो युवकों क
विज्ञापन
मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अलीनगर थाना क्षेत्र के नदेसर
गांव में कच्ची शराब पीकर गांव के ही जवाहिर बिंद (32) की गुरुवार की सुबह
मौत हो गई, जबकि गांव का ही चौधरी बिंद बीमार हो गया।
परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन देर तक पुलिस के न आने पर अंतिम संस्कार कर दिया।
पिछले दिनों कच्ची शराब पीकर हृदयपुर नैयापुर गांव के दो युवकों की मौत के बाद पुलिस ने अलीनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में छापेमारी भी की।
कच्ची शराब बनाने के लिए चर्चित रेमा गांव के कुछ शराब बनाने वालों ने तो शराब बनाने से तौबा भी कर ली। बावजूद इसके आसपास के विभिन्न गांवों में कच्ची शराब बनाने का सिलसिला जारी है।