फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One death from Corona for the second consecutive day

कोरोना से लगातार दूसरे दिन हुई एक मौत

Wed, 23 Dec 2020 06:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
One death from Corona for the second consecutive day
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। ब़ुधवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना से एक और संक्रमित की मौत हो गई। इस तरह जिले में कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गई। पिछले चौबीस घंटे में आठ नए संक्रमित मिले हैं जबकि छह व्यक्ति स्वस्थ हुए। एक्टिव केस की संख्या 132 हो गई है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। बुधवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में तीन महिला और पांच पुरुष संक्रमित मिले। सभी स्थानीय हैं और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में दो सामाजिक कार्यकर्ता, एक एलआइसी एजेंट, एक प्राईवेट टीचर, एक निजी चालक, दो गृहणी और एक छात्र है। संक्रमितों में एक बरहनी और पीडीडीयू नगर के एक-एक, नियामताबाद के दो और चार चहनियां के रहवासी हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। जिले में आज कोविड की जॉच के लिए कुल 1394 नमूने संग्रहित किए गए। बुधवार को छह संक्रमित स्वस्थ घोषित हुए, जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस तरह जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4606 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 132 है जबकि 4416 संक्रमोित स्वस्थ हो चुके है। वहीं अब तक जिले में कुल 58 संक्रमितों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed