फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   one death ‌ ‌from cold

ठंड लगने से एक और की मौत

Tue, 27 Dec 2016 01:36 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 27 Dec 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। पारा  अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड नौगढ़ सोमवार की भोर में बरवाटांड़ निवासिनी मंगरी (43) वर्ष की मौत हो गई। सोमवार को दिन भर धूप नहीं निकलने से शीतलहरी से लोगों की कंपकंपी छूट गई। शीतलहरी  से घर से बाहर रहने वालों को अनेक दिक्कतों से दो चार होना पड़ा। ठंड से अब तक मरने वालों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन रविवार की रात से ही शुरू हो गया। रात में कोहरे का असर शुरू हो गया। सोमवार  की सुबह कोहरे की स्थिति हो गई और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोग रजाई में दुबक गए। अचानक ठंड बढ़ने से लोगों  का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो  न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में दो बजे तापमान 15 डिग्री  रहा। इससे सर्वाधिक दिक्कत घर से बाहर रहने वालों को हुई। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार चकरघट्टा थाना क्षेत्र के  ग्राम बरवाटांड़ में सोमवार की तड़के सुबह मंगरी (43) की ठंड लगने से मौत  हो  गई। बताया जाता है कि मंगरी रात में खाना खाने के बाद बिस्तर पर सोयी  थी। परिवार वालों के अनुसार रात तीन बजे उसकी आवाज सुनाई दी थी  और सुबह  छह बजे मृत पाई गई। परिवारवालों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान खुशबूनिशा को  दिया। प्रधान प्रतिनिधि लल्लू ने थानाध्यक्ष नौगढ़ और खंड विकास अधिकारी  नौगढ़ को विकास खंड कार्यालय पहुंचकर इसकी सूचना भी दी। सपा नेता  यशवंत सिंह यादव ने इसकी सूचना विधायक चकिया पूनम सोनकर और डीएम कुमार  प्रशांत को मोबाइल से सूचना दी और परिवारवालों के लिए आर्थिक मदद दिलाने  की बात कही। वहीं जिले में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। मौसम विभाग चंदौली के अनुसार दिन भर करीब पांच  किलोमीटर प्रति किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। सबसे अधिक  परेशानी घर से बाहर रहने वालों को हुई। लोग अलाव तापते नजर आए और गर्म  कपड़ों में लदे रहे। कोहरे की वजह से दिन में लोग वाहनों के हेडलाइट जलाकर    चलते रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed