{"_id":"5f6a44cd8ebc3ee2b75508d6","slug":"one-dead-from-corona-65-new-patients-including-revenue-workers-found-chandauli-news-vns548783615","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, राजस्वकर्मी सहित 65 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, राजस्वकर्मी सहित 65 नए मरीज मिले
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण का खतरा कम नही हो रहा है। मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 28 तक पहुंच गया है। वही राजस्वकर्मी एवं बैंककर्मी सहित कोरोना के 65 नए मरीज मिले है। जबकि 101 लोगो के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की।
जिले में कोरोनो के 65 नए मरीज मिले है। इनमें से एक बालिका व 17 महिला तथा पांच बालक व 42 पुरूष है। सभी लोकल है और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से एक-एक पुकिसकर्मी, सिविल कोर्ट का बाबू, तीन रेलकर्मी, सकलडीहा तहसील के सात राजस्वकर्मी, दो बैंककर्मी एक निजी डॉक्टर, एक दुकान का कर्मचारी, चार किसान, नौ महिलाएं, चार निजी कर्मचारी, 11 छात्र, एक मजदूर व दो चालक है। ये क्रमश: बरहनी के एक, चकिया के तीन, चन्दौली के 13, धानापुर के एक, सकलडीहा के 21, शहाबगंज के तीन, नियामताबाद के सात व पीडीडीयू नगर के 16 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग की जा रहीं है। संक्रमितों में दो व्यक्ति बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले है। वही जनपद में कोविड जॉच के लिये 1414 नमूने संग्रहित किये गए। इसके अलावा 101 व्यक्ति स्वस्थ्य होकर घर लौटे है। जबकि इलाज के दौरान कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। अब तक जिले में 28 लोगो की कोरोना से जान जा चुकी है।इस प्रकार जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 2911 हो गयी है जबकि एक्टीव केस की संख्या 383 है। वही 2500 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके है।