फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One day's salary of 17 teachers and workers was stopped for being absent

Chandauli News: अनुपस्थित रहने पर 17 शिक्षकों और कर्मियों का रोका एक दिन का वेतन

Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of 17 teachers and workers was stopped for being absent
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग के निर्देश पर मंगलवार को जिले में एक साथ 83 परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण अभियान बीएसए सचिन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में 4 अध्यापक, 2 अनुचर, 5 अनुदेशक और 6 शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित रहे सभी शिक्षकों और कर्मियों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही इन सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए के नेतृत्व में सभी बीईओ ने 83 विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। इस दौरान 4 अध्यापक, 2 अनुचर, 5 अनुदेशक और 6 शिक्षामित्र अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन रोक दिया गया। साथ ही संबंधित को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को स्कूल चलो अभियान को प्रभावी बनाने, छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने तथा निपुण भारत मिशन के तहत निपुण तालिका और शिक्षक डायरी के समुचित प्रयोग के निर्देश दिए। साथ ही संचारी रोगों की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिसर में सफाई की भी हिदायत दी गई। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले 17 शिक्षकों व कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया गया है। संबंधित को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। उन्होंने आगाह किया कि शिक्षण व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed