फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One child died from Corona, 29 new patients found

कोरोना से एक बच्चे की मौत, 29 नए मरीज मिले

Mon, 03 Aug 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
One child died from Corona, 29 new patients found
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार की रात 29 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव मिली है। वही एक बच्चे की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीएम नवनीत सिंह चहल ने की। मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

सोमवार की रात पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट में सात प्रवासी है बाकी स्थानीय निवासी हैं। इसमें 3 महिला तथा 26 पुरुष हैं। इनमें से 2 बिहार, 2 गुजरात से, 1 हरियाणा, 1 पंजाब, 1 बनारस से आये है। अन्य सभी लोकल है और अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए है। इनमें से तीन स्वास्थ्य, चार रेलवे कर्मी, एक फौजी, एक शिक्षक बिहार सरकार, एक मेडिकल स्टोर संचालक, दो कृषक, दो छात्र हैं। जनपद में ये बरहनी ब्लाक के एक, चकिया से छह, चन्दौली ब्लाक के नगरीय क्षेत्र से तीन व ग्रामीण से एक , सकलडीहा से छह, शहाबगंज से एक, धानापुर से तीन, नियामताबाद के दो, पीडीडीडीयू नगर के छह रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आये अन्य व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। इनमें से एक व्यक्ति वाराणसी जनपद से संबंधित है। इनके अतिरिक्त एक शिशु की बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई है। वही एल-1 से 14 लोगों के स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

इस प्रकार जिले में कोविड के कुल 979 केस है। इनमें 305 एक्टीव केस है। वही 665 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है जबकि इलाज के दौरान 9 लोगो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। कोरोना वायरस संक्रमण पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न माध्यमों के द्वारा जांच कराई जा रही हैं। सोमवार को रक्षाबंधन पर होने के कारण जांच पर इसका साफ असर दिखाई पड़ा। जहां प्रतिदिन सैकड़ों आइसोलेशन वार्ड पहुंचकर जांच कर आते थे लेकिन सोमवार को मात्र 195 लोगों ने अपनी जांच कराई। कोरोना वायरस की जानकारी जनपद के जिला अस्पताल व बैन के माध्यम से प्रतिदिन जांच कराई जा रही है। रक्षाबंधन पर होने के कारण कमी रही। जहां प्रतिदिन 500 से अधिक लोग अपनी जांच के रहते थे, लेकिन सोमवार को मात्र 195 लोगों ने ही जांच कराई। कई केंद्रों पर जांच शून्य रही। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में 47 और एंटी जेन किट से 148 लोगों ने जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed