फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   one brother killed and another injured after wall felll down on him at chandauli

चंदौली: मड़ई में सो रहे भाइयों पर मौत बनकर गिरी मिट्टी की पिलर, परिजनों में कोहराम

Thu, 21 Oct 2021 10:24 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 21 Oct 2021 10:24 AM IST
सार

चंदौली के कवई पहाड़पुर ग्राम सभा के खरिहनियां मजरे निवासी पवन (17)और प्रह्लाद (12) खाना खाने के बाद देर रात मड़ई में सोने चले गए। रात में मड़ई का एक मिट्टी का बड़ा पिलर उनपर गिर गया। एक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
one brother killed and another injured after wall felll down on him at chandauli
घटना की जानकारी के बाद जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के कवई पहाड़पुर ग्राम सभा के खरिहनियां मजरे में बुधवार की रात मड़ई में सो रहे दो भाइयों पर मिट्टी का बड़ा पिलर गिर गया। मलबे में दबने से एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से घर में कोहराम मचा है। किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

विज्ञापन


धानापुर थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर ग्राम सभा के खरिहनियां मजरे निवासी पवन और प्रह्लाद खाना खाने के बाद देर रात मड़ई में सोने चले गए। दोनों एक ही चारपाई पर सो रहे थे। देर रात अचानक मड़ई का एक मिट्टी का बड़ा पिलर उनपर गिर गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने किसी तरह दोनों को मलबे से बाहर निकाला। आननफानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां  पवन (17) को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं प्रह्लाद (12) की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed