फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One bike rider died and another got injured in the accident

Chandauli News: हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Wed, 04 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
One bike rider died and another got injured in the accident
नियामताबाद। औघौगिक नगर चौकी के रामनगर-पटनवा मार्ग पर हमीदपुर के समीप मंगलवार को शाम करीब साढ़े चार बजे दो और चार पहिया वाहन की टक्कर में बाइक सवार मनोज यादव (50) निवासी कटेसर की मौत हो गई। बाइक पर सवार अरविंद यादव (35) निवासी कटेसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्राॅमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद चालक चार पहिया वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटेसर गांव निवासी हरिकिशन यादव के बेटे मनोज यादव अपनी बाइक से अपने गांव के अरविंद यादव उर्फ पिंटू के साथ पटनवा से टेंगरा मोड़ की तरफ जा रहे थे। रास्ते में हमीदपुर गांव के समीप रामनगर की तरफ से आ रही चार पहिया गाड़ी ने टक्कर मार दी। आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दोनों लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से दोनों को पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनोज यादव को मृत घोषित कर दिया और घायल अरविंद को इलाज के लिए ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटनास्थल से बाइक और कार को कब्जे में लेकर पुलिस चौकी पर ले गई। घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थानाध्यक्ष गगन राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed