फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with four stolen bikes

अंतृरप्रांतीय बाइक चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

Sat, 21 Sep 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
One arrested with four stolen bikes
चंदौली। सदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की रात नगर के डाक बंगला रोड के पास से चोरी की बाइक के साथ अंतरप्रांतीय बाइक चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने खगवल गांव के पास से तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में शुक्रवार को सीओ पुलिस लाइन नीरज सिंह ने बताया कि गुरुवार की रात कोतवाल लक्ष्मण पर्वत और कस्बा प्रभारी राघवेंद्र कुमार मिश्र नगर के डाक बंगला रोड के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक एक युवक काले रंग की बाइक पर सवार होकर आता दिखा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक लेकर भागने लगा। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पकड़ा गया युवक बिहार के चांद थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव निवासी नीरज सिंह ने बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने पुलिस को बताया कि खगवल के पास प्राथमिक विद्यालय के पीछे उसने तीन अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें छुपाकर रखी हैं। इसके बाद पुलिस ने तीन और मोटरसाइकिलें बरामद की। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार युवक चोरी की मोटरसाइकिलों को बिहार में सस्ते दामों में बेचता है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed