फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with 7.5 kg ganja

Chandauli News: साढ़े 74 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 7.5 kg ganja
चंदौली। सकलडीहा पुलिस ने सोमवार को गांजा तस्करी की बड़ी खेप को पकड़ने सफलता पाई। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने नई बाजार से एक मैजीक को पकड़ा। 74 किलो 550 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जौनपुर का रहने वाला आरोपी अजय पटेल बिहार बार्डर नौबतपुर से सफेद रंग की मैजिक में गांजा लेकर आ रहा था। जिसका पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने सकलडीहा के स्टैनफोर्ड स्कूल के पास से पकड़ा। पुलिस ने बताया कि आरोपी फर्जी नंबर प्लेट की गाड़ी में गाड़ी डाले के नीचे खाली जगह बनवाया उसमें गांजा छिपाकर उड़ीसा से चंडीगढ़ लेकर जा रहा था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीए एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


तीसरी खेप लेकर जा रहा था

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि ओडिसा से ढाई हजार रुपये किलो गांजा खरीद कर चंडीगढ़ में बारह हजार रुपये प्रति किलो की दर से बेचा जाता है। पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले आरोपी दो बार गांजा की तस्करी कर चुका है। तीसरे प्रयास में पकड़ा गया। आरोपी के पास से करीब 11 लाख रुपये कीमत के गांजा के अलावा दो आधार कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, श्रम कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड, दो फास्ट टैग कार्ड और 590 रुपये नकद जब्त किए गए। एसपी ने इतनी बड़ी खेप को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांजा तस्करी में जोड़
इनसेट--



----------------

चकरघट्टा और नौगढ़ पुलिस ने भी पकड़ा


पीडीडीयू नगर। चकरघट्टा थाने की पुलिस ने जनकपुर माईनर पुलिया के पास से एक गांजा तस्कर को 950 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। थाना प्रभारी सुधीर कुमार आर्य ने बताया कि चेकिंग के दौरान सोनभद्र जिले के रहने वाले अशोक को गांजा के साथ पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। उधर नौगढ़ थाने की पुलिस ने कौवाघाट पुल रेंजरी के पास से सात किलो 555 ग्राम गांजे के साथ बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले नितीश कुमार को गिरफ्तार किया।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed