फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested with 15 laptops, TVs stolen

कोचिंग से चोरी 15 लैपटॉप, टीवी के साथ शातिर चोर पकड़ाया

Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
One arrested with 15 laptops, TVs stolen
चंदौली। बबुरी पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात कस्बा स्थित शिवमंदिर पोखरे के समीप एक चोर को पकड़ा। उसके पास से बोरियों में भरकर रखे 15 लैपटाप, एक टीवी, तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। एसपी अंकुर अग्रवाल ने शुक्रवार को गिरफ्तारी व बरामदगी के बारे में पुलिस लाइन में पत्रकारों को जानकारी दी। चोर ने पिछले दिनों गौरी गांव स्थित कोचिंग सेंटर से लैपटाप व टीवी चोरी किया था।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बबुरी पुलिस नहर पुलिया के समीप बृहस्पतिवार की रात चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि गौरी स्थित कोचिंग संस्थान में चोरी करने वाला चोर चोरी का सामान लेकर कहीं बेचने जाने की फिराक में है। फिलहाल शिवमंदिर पोखरे के पास मौजूद हैं। इस पर पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस पहुंची तो पोखरे पर दो लोग मौजूद थे। वहीं कुछ बोरियां रखी थीं। पुलिस को देखकर वह भागने लगे। पहले से मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने घेरकर एक को पकड़ लिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। गिरफ्तार चोर प्रदीप कुमार मिर्जापुर जिले के जमालपुर थाने के डंवक गांव का रहने वाला है। उसका फरार साथी सूरज कुमार मौर्या थाना क्षेत्र के बंशीपुर का निवासी है। पुलिस को पूछताछ में बताया कि 30 जून की रात अपने साथी सूरज के साथ मिलकर गौरी स्थित कोचिंग संस्थान में चोरी की थी। छत के रास्ते कोचिंग संस्थान के अंदर दाखिल हुए। वहीं लैपटाप व टीवी बोरी में भरकर आटो में लादकर बबुरी लाकर छिपाकर रख दिया। पुलिस लाइन में एएसपी चिरंजीवी मुखर्जी व पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed