फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One arrested in encounter between police and truck rider miscreants

पुलिस और ट्रक सवार बदमाशों में मुठभेड़ एक गिरफ्तार

Thu, 30 Jun 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
One arrested in encounter between police and truck rider miscreants
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाना क्षेत्र के गंगा पुल के पास बुधवार की रात ट्रक सवार बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया जबकि एक अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया है। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं एसआई अभिनव भी घायल हो गए हैं। चोरी के ट्रक में चोरी की स्कार्पियो और एटीएम काटने का सामान और कई राज्यों का नंबर प्लेट बरामद हुआ।
विज्ञापन

सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बलुआ पुलिस की टीम बुधवार की रात को गश्त कर रही थी। बलुआ गंगा पुल के पास राजस्थान का नंबर लगा ट्रैक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो उसमें बैठे बदमाशों ने टीम पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई एक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया जबकि एक अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। ट्रक में स्कार्पियो लदी थी और एटीएम लूटने का सामान पड़ा था। पुलिस के अनुसार बदमाश एटीएम लूटने वाले गिरोह के सदस्य हैं। जिस बदमाश को गोली लगी है उसकी पहचान अयूब खान(40 वर्ष),थाना सदर,अलवर,राजस्थान के रूप में हुई है। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि बदमाश ने पूछताछ में बताया कि मैं एटीएम काटने वाले गिरोह का सदस्य हूं। मेरा काम एटीएम को कटर से काटना है। पुलिस को चोरी का दस चक्का ट्रक,एक स्कार्पियो,कटर का सामान,गैस सिलिंडर,एक तमंचा,दो स्मार्ट फोन,एक डोंगल बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed