{"_id":"681d05887a3fd45e6e0a39ad","slug":"one-arrested-for-providing-protection-to-the-accused-in-rajkumars-murder-chandauli-news-c-189-1-svns1012-130830-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: राजकुमार की हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: राजकुमार की हत्या के आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
चंदौली। धानापुर में बीते एक मई को राजकुमार यादव की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप में अहिकौरा (ओड़वला) निवासी मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू को बुधवार को धानापुर थाने के रमरजा चट्टी के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद सभी शूटर आरोपी मनोज के घर पहुंचे थे। यहां बाइक छोड़ भाग गए। पूछताछ में तीन आरोपियों की पहचान उजागर हुई है। उनकी तलाश की जा रही है। इसका खुलासा पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान किया।
उन्होंने बताया कि धानापुर में बस स्टैंड के पास एक मई को राजकुमार यादव ऊर्फ मुट्टून यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तहरीर के आधार पर धानापुर पुलिस गोपाल सिंह सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश कर रही है। कुछ दिन पहले घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की टीवीएस, अपाचे बाइक और काले रंग की हीरो होंडा सुपर स्प्लेंडर माधोपुर सिलौटा ताल में सड़क के किनारे लावारिश हाल में पड़ी मिली। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जांच में पता चला कि आरोपी पहले से ही मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर आना जाना था। घटना के बाद दोनों बाइक मनोज त्रिपाठी उर्फ गप्पू के घर पर ले जाई गई। बदमाश बाइक को मनोज त्रिपाठी उर्फ पप्पू के घर की बाउंड्री के अंदर खड़ी कर पिछले दरवाजे से निकलकर चले गए। एसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में अभिषेक सिंह उर्फ रामनाथ उर्फ पहलवान सिंह निवासी महुअरकला थाना बलुआ, गोपाल सिंह निवासी ग्राम बूढ़ेपुर थाना धानापुर, विशाल पासी निवासी सिहोरी थाना नंदगंज जिला गाजीपुर का नाम सामने आया है। घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश की जा रही है।