फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   One accused arrested in Arvind murder case, police is searching for seven named accused

Chandauli News: अरविंद हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, सात नामजद की पुलिस कर रही तलाश

Thu, 24 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Arvind murder case, police is searching for seven named accused
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने अरविंद यादव की बीते सोमवार को गोली मारकर की गई हत्या के मामले में ओमप्रकाश नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश ने घटना से पहले वहां की रेकी की थी।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार की रात आठ की संख्या में बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मौके से पुलिस को 315 बोर और 32 बोर के कारतूस मिले थे। मृतक के भाई राजू यादव की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कल्लू यादव समेत आठ लोग नामजद और दो से तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की पांच टीमें घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इस बीच पुलिस ने नामजद आरोपी ओमप्रकाश यादव को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अरविंद की लोकेशन ओमप्रकाश लगातार ट्रेस कर रहा था। उसकी गतिविधि पर निगाह रहे हुए था। कोतवाली प्रभारी गजराज सिंह ने बताया कि घटना में नामजद आरोपी ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed