{"_id":"5ed0bced8ebc3e902a3e16f0","slug":"on-the-way-home-the-car-collided-with-a-tree-and-overturned-in-the-ditch-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: घर जाते समय कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: घर जाते समय कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Fri, 29 May 2020 01:12 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 29 May 2020 01:12 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली के बखरा गांव के समीप की गुरुवार की देर शाम बेकाबू होकर कार पलट गई। घटना में गाड़ी में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां यहां इलाज के दौरान देर रात एक युवक की मौत हो गई। अन्य तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा है।
विज्ञापन
क्षेत्र के चांदीतारा गांव निवासी सुनील सिंह (28) पुत्र विजयशंकर सिंह, उदय प्रताप सिंह (30), सत्येंद्र सिंह (30) और पियूष सिंह (30) कार से शाम करीब आठ बजे घर वापस जा रहे थे। इसी बीच बखरा गांव के समीप कार बेकाबू होकर सड़क के किनारे बबूल के पेड़ से टकराते हुए खाई में पलट गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी घायलों को ट्रॉमा सेंटर बीएचयू पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर रात सुनील की मौत हो गई। सुनील मूल रूप में मिर्जापुर का निवासी थी लेकिन बचपन से ही चांदीतारा गांव में अपने नाना रवींद्रनाथ सिंह के यहां रहता था।
विज्ञापन
सुनील की मौत की सूचना मिलते ही ननिहाल और माता पिता के घर में कोहराम मच गया। दूसरी तरफ अन्य घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है।