फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the seventh day of Navratri, Puri and gram were offered to Goddess Kali.

Chandauli News: नवरात्र के सातवें दिन मां काली को पूड़ी और चने का लगाया भोग

Tue, 16 Apr 2024 04:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
On the seventh day of Navratri, Puri and gram were offered to Goddess Kali.
पीडीडीयू नगर। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां कालरात्रि की विशेष पूजा की गई। काली मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद माता को चना, पूड़ी, बतासा और गुलगुला का भोग लगाया गया। वहीं, घरों में पूजा कर दुर्गा सप्तसती का पाठ किया गया। नगर के कैलाशपुरी, नई वस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी स्थित मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। आस्थावानों ने मां की विधि विधान से पूजा की। वहीं घरों में मां काली का आह्वान कर पूजा की गई। जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर पर मां को चुनरी, नारियल आदि अर्पित कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। चकिया/शिकारगंज संवाददाता के अनुसार प्राचीन मां काली मंदिर, सिकंदरपुर स्थित मां कोट भवानी मंदिर, जागेश्वरनाथ धाम में मां दुर्गा मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, कालिका धाम कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर, चौक झंडा माता, मगरौर स्थित मां मंगला गौरी मंदिर सहित देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed