फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On the first day of the month of Sawan, the Shiva temple reverberated with the chants of Har Har Mahadev

Chandauli News: सावन माह के पहले दिन हर हर महादेव के जयकारे से गूंजे शिवालय

Sat, 12 Jul 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
On the first day of the month of Sawan, the Shiva temple reverberated with the chants of Har Har Mahadev
पीडीडीयू नगर। भगवान शिव का अत्यंत प्रिय सावन माह की शुरुआत शुक्रवार को हुई। सावन के पहले दिन ही शिवालयों में भगवान शिव को जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। स्वयं भू बाबा जागेश्वरनाथ धाम और काशी विश्वनाथ ट्रस्ट से संबद्ध बाबा कालेश्वरनाथ धाम में भक्तों की अधिक भीड़ हुई। इसके पूर्व शिवालयों को सजाया गया। सुबह से ही भक्त कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किए। इस दौरान हर हर महादेव की गूंज होती रही।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, धर्मशाला रोड, काली महाल, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, मानस नगर स्थित शिवालयों में भक्तों की अधिक भीड़ रही। भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, भांग धतूरा आदि अर्पित किए और अभीष्ट की कामना की। शिकारगंज क्षेत्र में हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम परिसर हर हर महादेव के जयकारों से गुंजयमान रहा। स्वयंभू शिवलिंग पर कांवड़ियों और शिव भक्तों ने जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। जागेश्वरनाथ धाम परिसर में मिर्जापुर के अहरौरा के खादगीपुर गांव निवासी सूरज शर्मा, धनेश मौर्य, मारकंडेय सिंह, रोहित पटेल, अरुण मौर्य आदि कांवड़ियों ने बाबा बैजनाथ धाम जाने से पहले स्वयंभू शिवलिंग का दर्शन पूजन किया। मंदिर के प्रबंधक व महंत अनूप गिरी ने बताया कि सावन मेले की तैयारी को लेकर शिवालय में पूरी तैयारी कर ली गई है। 14 जुलाई सोमवार को प्रथम सावन का मेला आयोजित किया जाएगा। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार सावन माह के पहले दिन शुक्रवार को चतुर्भुजपुर स्थित स्वंय भू कालेश्वर महादेव मंदिर और सकलडीहा कस्बा के कालेश्वर मंदिर सहित जामडीह में जामेश्वरनाथ मंदिर पर सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। हर-हर महादेव के नारे के साथ शिवभक्ताें ने दर्शन-पूजन किया। वही महेश्वरनाथ मंदिर को फोरलेन सड़क बनाने वाली कार्यदायी संस्था की ओर से गड्ढा खोदकर छोड़ दिये जाने से आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशान उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed