फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   On being absent, DM ordered to seek explanation from Lekhpal

Chandauli News: अनुपस्थित रहने पर डीएम ने लेखपाल से स्पष्टीकरण मांगने का दिया आदेश

Sat, 14 Jan 2023 08:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:56 PM IST
विज्ञापन
On being absent, DM ordered to seek explanation from Lekhpal
जिले के सभी थानों और कोतवालियों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। धानापुर थाने पर डीएम ईशा दुहन और एसपी अंकुर अग्रवाल ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान आवाजापुर के लेखपाल दीपराज पंकज के अनुपस्थित रहने पर उससे स्पष्टीकरण मांग का निर्देश नायब तहसीलदार को दिया। उन्होंने राजस्व कर्मियों द्वारा पक्की पैमाइश करने के बावजूद भी विवाद उत्पन्न करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने समाधान दिवस के दौरान सात प्रार्थनों में से तीन प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही दो प्रार्थना पत्रों में राजस्व व पुलिस विभाग की तत्काल टीम बनाकर निस्तारण के लिए कहा। उहोंने राजस्व कर्मियों एवं थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि तहसील एवं थाना से 10-10 शिकायतों को चिन्हित कर टीम गठित करते हुए प्राथमिकता पर निस्तारण करें। डीएम ने शिकायत पंजिका का अवलोकन किया। साथ ही पुराने पंजीकृत प्रार्थना पत्रों की प्रकरणों में गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । इस दौरान नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी धानापुर, सहित अन्य राजस्व व पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। वहीं मुगलसराय कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर छह प्रार्थन पर आये। इस दौरान पुलिस और राजस्व से संबंधित एक प्रार्थना पत्र को मौके पर निस्तारित किया। वहीं शेष पांच प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए टीम का गठन किया गया। इस दौरन एडिशनल एसपी विनय कुमार सिंह, सीओ पीडीडीयू नगर अनिरूद्ध सिंह, एसडीएम अविनाश कुमार , मुगलसराय कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय उपस्थित रहे। चंदौली संवाददाता के अनुसार मुख्यालय स्थित सदर कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें पांच फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई लेकिन एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो। पाया सभी राजस्व के मामले बताए जा रहे है। सदर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पांच प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग के पड़े थे। जिनके निस्तारण के लिए संबंधित को सौंप दिया गया है, ताकि समय से उसका निर्धारण हो सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed