फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Old man dies in Tejas Rajdhani Express during journey

Chandauli News: यात्रा के दौरान तेजस राजधानी एक्सप्रेस में वृद्ध की मौत

Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Old man dies in Tejas Rajdhani Express during journey
राजेन्द्र नगर पटना से नई दिल्ली जा रही अप तेजस ाजधानी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान मंगलवार की रात वृद्ध राधेश्याम उपाध्याय (68) की मृत्यु हो गई। राधेश्याम उपाध्याय किडनी और ह्रदय रोग से पीड़ित थे और अपना इलाज कराने के लिए पत्नी और अन्य सदस्यों के साथ पटना से दिल्ली के लिए चले थे। जहाहानाबाद निवासी राधेश्याम बीमार चल रहे थे। मंगलवार की शाम वे राजेन्द्र नगर पटना से नई दिल्ली के लिए इलाज कराने के लिए चले थे। वे पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन के बी 4 कोच के सीट संख्या एक पर सवार हुए थे। ट्रेन चली और कुछ आगे बढ़ी थी कि रास्ते में ही राधेश्याम की तबियत खराब होने लगी। सहयात्रियों ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। ट्रेन मंगलवार की रात दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। यहां जीआरपी, आरपीएफ के साथ चिकित्सकों की टीम पहुंच गई थी। ट्रेन के पहुंचते ही चिकित्सकों ने राधेश्याम की जांच कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जीआरपी ने शव को नीचे उतारा और लिखा पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया की यात्री इलाज के लिए दिल्ली जा रहा था। रास्ते में तबियत खराब होने से वृद्ध की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed