{"_id":"5f14912c8ebc3e63a145bfb3","slug":"old-man-dies-in-road-accident-middle-aged-injured-chandauli-news-vns536777863","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, अधेड़ जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, अधेड़ जख्मी
विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह अलग-अलग सड़क हादसे में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अधेड़ को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया है। वृद्धा के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के कंजेहरा गांव के समीप सैयदराजा जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की सुबह साढ़े सात बजे सड़क पार कर रही गांव निवासी बासमती देवी (60) पत्नी रामप्रताप यादव को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक के धक्के से बासमती गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन वृद्धा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचे। यहां उसकी हालत खराब देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जा रहे थे कि रास्ते में वृद्धा की मौत हो गई। परिजन शव को घर लेकर आए। यहां परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही वृद्धा का अंतिम संस्कार बड़ेसर गंगा घाट पर कर दिया। दूसरी ओर अमड़ा काली मंदिर के पास जमानिया की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने शौच कर वापस आ रहे गांव निवासी गोपाल जायसवाल (43) पुत्र रामेश्वर जायसवाल को धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां म ौजूद लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे समाजसेवी मृत्युंजय चौरसिया ने घायल युवक को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंचे सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति के सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू भी ट्रामा सेंटर पहुंच घायल का एक्सरे व सीटी स्कैन कराकर बेहतर इलाज के लिए प्रयास किया।