{"_id":"62854721d46bca30892634dc","slug":"old-man-dies-after-being-hit-by-truck-chandauli-news-vns654111959","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ाव। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत पड़ाव राम नगर मार्ग पर पड़ाव चौराहा से 25 मीटर की दूूरी पर बुधवार की दोपहर में ढाई बजे सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मढिया गांव निवासी वृद्ध की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे ट्रक चालक और खलासी को मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया और चालक व खलासी को हिरासत में लेकर चौकी आई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मढ़िया गांव निवासी सोमनाथ यादव (72) किसी काम से पड़ाव चौराहा आने के लिए घर से निकले थे। दोपहर में ढाई बजे वह पड़ाव रामनगर मार्ग को पार करने लगे। इसी बीच तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस पास के लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को भोगवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई। वहीं चालक और खलासी को पकड कर पुलिस चौकी पर ले आई। वहीं अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सोमनाथ के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। सोमनाथ की मौत के बाद पत्नी चंदा देवी सहित बेटे बेटियों का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेशचंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।