{"_id":"5e459f828ebc3ee6053df9b2","slug":"ohe-wire-broken-rail-operations-stalled-chandauli-news-vns51060776","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएचई वायर टूटा, रेल परिचालन रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएचई वायर टूटा, रेल परिचालन रहा ठप
विज्ञापन
व्यासनगर में ओएचई वायर टूटा, परिचालन रहा ठप
पीडीडीयू जंक्शन पर सवा घंटे तक खड़ी रहीं पांच ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर(चंदौली)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी रेल रूट पर उत्तर रेलवे के व्यासनगर रेलवे स्टेशन के समीप बृहस्पतिवार की सुबह ओएचई वायर टूटने से सवा घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। तार टूटने के कारण सुबह 7.28 से 8.40 तक रूट बाधित होने से अप की ओर जाने वाली पांच ट्रेनें स्थानीय जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर खड़ी रही।
ट्रेनों के सामान्य परिचालन के दौरान सुबह व्यासनगर स्टेशन के समीप अप ट्रैक के ऊपर से गुजरा ओएचई वायर टूट गया। तार टूटने की सूचना स्टेशन अधीक्षक ने रेलवे कंट्रोल रूम को दी। सूचना के बाद टीआरडी के अधिकारियों व कर्मचारियो की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम के लोगों ने प्रयास कर टूटे तार की मरम्मत की। तार के सही हो जाने के बाद सुबह 8.40 बजे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया गया। इस दौरान अप की ओर जाने वाली अमृतसर एक्सप्रेस, पंजाब मेल, विभूति एक्सप्रेस, संभलपुर-मंडुआडीह एक्सप्रेस और गांधीधाम एक्सप्रेस स्थानीय रेलवे जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्म पर खड़ी रही। तार टूटने की जानकारी होने पर इन ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्री परेशान हो गए। बाद में उन्हें तार के मरम्मत की सूचना मिली तो उन्होंने राहत की सांस ली।